फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress ex servicemen retd dept chief Major Ved Prakash passes away

Delhi: कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गिरे पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रमुख मेजर वेद प्रकाश, मौत

Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
सार

एक अनुशासित सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के बाद, उन्होंने अपना जीवन पूर्व सैनिकों के एक संगठन के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
Congress ex servicemen retd dept chief Major Ved Prakash passes away
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर वेद प्रकाश (सेवानिवृत्त) का शनिवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नियमित रूप से शामिल होने वाले वेद प्रकाश को कांग्रेस के कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता था।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस वह शामिल हुए थे। उनके बेटे विपुल प्रकाश ने कहा, मेरे पिता शनिवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस मुख्यालय में अचानक गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, दशकों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर वेद प्रकाश के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। एक अनुशासित सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के बाद उन्होंने अपना जीवन पूर्व सैनिकों के संगठन के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। खरगे ने कहा कि उन्होंने एआईसीसी में वॉर रूम चलाने और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी होने सहित अतीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित और पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख रहे मेजर वेद प्रकाश के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रियंका गांधी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, मेजर वेद प्रकाश ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा वेद प्रकाश के निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed