फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress ex leader pc chako meet ncp chief sharad pawar and hold a joint press conference today

राजनीति : शरद पवार से मिले पीसी चाको, एनसीपी में शामिल होने की अटकलें

Tue, 16 Mar 2021 03:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Mar 2021 03:09 PM IST
सार

  • एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे पीसी चाको
  • केरल में टिकट वितरण से नाराज होकर दिया था इस्तीफा
  • सीताराम येचुरी और गुलाम नबी आजाद से भी मिलेंगे

विज्ञापन
congress ex leader pc chako meet ncp chief sharad pawar and hold a joint press conference today
कांग्रेस के पूर्व नेता पीसी चाको - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पीसी चाको अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। केरल विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पीसी चाको ने नाराजगी जताई थी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब वो नए सफर की शुरुआत कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व नेता पीसी चाको ने कहा कि मैं शरद पवार से मिल रहा हूं। पार्टी में जो भी संकट चल रहा है, उस पर चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मैं सीताराम येचूरी और गुलाम बनी आजाद से भी मुलाकात करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे एलडीएफ के लिए अपना समर्थन बढ़ाने की जरूरत है। मैं शरद पवार से मुलाकात करने के बाद पार्टी से जुड़ने के मुद्दे पर कुछ कह सकता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है पीसी चाको एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में केरल विधानसभा चुनावों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन सरकार में हैं। पीसी चाको ने कहा कि कांग्रेस मौजूदा समय में बहुत संकट में है। ऐसे में पार्टी के साथ मेरा कोई लेन-देन नहीं है। कांग्रेस के अंदर अब लोकतंत्र नहीं बचा है। 


दस मार्च को पीसी चाको ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा था। पीसी चाको ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि मौजूदा परिस्थितियों में केरल कांग्रेस के साथ काम करना मुश्किल है। पीसी चाको के मुताबिक टिकट बांटने में सही फैसले नहीं लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed