फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ेCongress distances itself from Tharoor's comparison of Kanhaiya with Bhagat Singh

भगत सिंह की तुलना आजकल के लड़कों से ठीक नहीं: कांग्रेस

Tue, 22 Mar 2016 04:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 04:48 AM IST
सार

  • भगत सिंह एक ही थे और वहीं रहेंगे
  • शशि ने की थी कन्हैया की भगत सिंह से तुलना

विज्ञापन
ेCongress distances itself from Tharoor's comparison of Kanhaiya with Bhagat Singh
मनीष

विस्तार

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भगत सिंह एक ही थे और वहीं रहेंगे। इस तरह से कांग्रेस ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह से जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की शशि थरूर द्वारा की गई तुलना से खुद को अलग कर लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी थरूर के बयान से किनारा करते हुए कहा कि भगत सिंह की तुलना आजकल के लड़कों से ठीक नहीं है। वहीं मीम अफजल ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो आजादी का अलग दौर था, यह बर्बादी का अलग दौर है। कांग्रेस प्रवक्ता ने संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत के लिए भगवान का उपहार बताया था।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वह भारत के लिए भगवान का उपहार या क्या हैं, यह लोगों की समझ से परे है। तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रवाद को छद्म राष्ट्रवाद की संज्ञा दी और कहा कि छद्म राष्ट्रवादी राष्ट्रवाद के ठेकेदार बने हैं। तिवारी ने कहा कि चूंकि सरकार महत्वपूर्ण मोर्चे पर विफल है, इसलिए इस तरह के छद्म राष्ट्रवाद की चर्चा छेड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि ने की थी कन्हैया की भगत सिंह से तुलना

ेCongress distances itself from Tharoor's comparison of Kanhaiya with Bhagat Singh
tharoor - फोटो : tharoor

इससे पूर्व कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया की तुलना शहीद भगत सिंह से ही नहीं की, बल्कि भगवान कृष्ण से भी कर दी।

थरूर का कहना था कि अंग्रेजों के देशद्रोह कानून का शिकार जैसे नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, एनी बेसेंट, गांधी हुए थे, वैसे ही कन्हैया भी हुआ। वह आज का भगत सिंह है।

उन्होंने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि देश यूपी के हिंदी हार्ट से नहीं चलता। छात्र जेएनयू में उच्च शिक्षा हासिल करने आते हैं, लेकिन अपने विचारों से वे आज देश को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed