फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress distances itself from Shivraj Patil's statement on Jihad in Gita

Congress: शिवराज पाटिल के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, गीता में जिहाद को लेकर की थी टिप्पणी

Sat, 22 Oct 2022 07:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा, हमारे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने जो भी कुछ टिप्पणी की, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि भगवत गीता भारतीय सभ्यता का एक प्रमुख आधारभूत स्तंभ है।

विज्ञापन
Congress distances itself from Shivraj Patil's statement on Jihad in Gita
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के 'गीता में जिहाद' वाले बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली है और उनकी टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है। शिवराज की टिप्पणी पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हमारे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने जो भी कुछ टिप्पणी की, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि भगवत गीता भारतीय सभ्यता का एक प्रमुख आधारभूत स्तंभ है। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' के अंश को भी साझा किया। 

विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में जयराम रमेश ने कहा, संयोग से, मैंने अपनी किशोरावस्था में भगवद गीता सीखी थी। सदियों से भारतीय समाज पर गहरा प्रभाव डालने वाले एक सांस्कृतिक और दार्शनिक ग्रंथ के रूप में इसका जीवन भर प्रभाव रहा है। मैंने इस बारे में अपनी पुस्तक 'द लाइट ऑफ एशिया: द पोएम द डिफाइन्ड द बुद्धा' में भी लिखा है। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन के दौरान शिवराज पाटिल ने कहा था कि गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद की शिक्षा दी है। वह यहां भी नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान या गीता में नहीं है, बल्कि ईसाईयों में भी जिहाद के बारे में लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बयान के बाद पार्टी की हो रही थी काफी आलोचना
बता दें, शिवराज पाटिल के बयान के बाद भाजपा के साथ कई हिंदूवादी संगठन कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। भाजपा ने तो कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया तो वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी इस बयान को लेकर तीखी टिप्पणी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed