फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress determined to give reservation to Muslims Thorat said

कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देने को प्रतिबद्ध : बाला साहब थोराट

Tue, 03 Mar 2020 09:23 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Mar 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Congress determined to give reservation to Muslims Thorat said
balasaheb thorat
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बाला साहब थोराट ने मंगलवार को कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देना उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता है और राज्य सरकार गठबंधन के घटक दलों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


थोराट का बयान ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों को पांच फीसदी आरक्षण देने का कोई प्रस्ताव उन्हें नहीं मिला है और इस विषय पर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया गया। राज्य के राजस्व मंत्री थोराट ने कहा कि ठाकरे ने जो कुछ कहा है, वह सच है क्योंकि इस मुद्दे पर अबतक कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने (कांग्रेस-राकांपा) अतीत में मुसलमानों को आरक्षण दिया था। यह पिछले पांच साल में आगे नहीं बढ़ा लेकिन यह हमारी प्रतिबद्धता है। यह कांग्रेस राकांपा के घोषणापत्र का हिस्सा है। इसलिए हम इसे देना चाहते हैं। उन्होंने विधानमंडल परिसर में कहा लेकिन यह सच है कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की) महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार की समन्वय समिति और मंत्रिमंडल में इस मुद्दे पर चर्चा होगी , उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार के सामने मुस्लिम आरक्षण का कोई प्रस्ताव नहीं है।


इससे पहले अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने विधान परिषद में कहा था कि राज्य सरकार शिक्षा में मुसलमानों को आरक्षण देगी। राकांपा मंत्री ने यह भी कहा था कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस संबंध में कानून शीघ्र पारित हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed