{"_id":"60aad3c52d0a014fda6105fb","slug":"congress-demands-to-release-districtwise-corona-cases-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: टीका पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, रोजाना जिलेवार आंकड़े जारी करने मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: टीका पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, रोजाना जिलेवार आंकड़े जारी करने मांग
Mon, 24 May 2021 03:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 May 2021 03:44 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘अहंकारी’ हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विस्तार
कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि देश में टीकों की किल्लत है और केंद्र सरकार को टीकाकरण के जिलावार आंकड़े जारी करने चाहिए क्योंकि राज्यवार आंकड़ों में कई तथ्य छिप जाते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी हिंदी में ट्वीट में किया, एक तो महामारी, उस पर प्रधान अहंकारी! गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर का हवाला दिया है, जिसमें कोविशील्ड की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने टीकों के उपलब्ध भंडार और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश को ध्यान में रखे बिना कई आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली में टीकों की कमी की वजह से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण रोक दिए जाने के बाद अब ऐसी ही खबर तेलंगाना से आई है। उन्होंने ट्वीट किया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टीकाकरण के बारे में रोजाना जिलावार आंकड़े देने चाहिए। पूरे राज्य के आंकड़े में कई चिंताजनक तथ्य छिप जाते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम से मिलकर हल निकालें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
चिदंबरम ने कहा, क्या ‘कोई कमी नहीं होने की’ हर्षवर्धन की दलील दिल्ली और तेलंगाना में सामने आते तथ्यों का जवाब दे देगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 33 जिलों में से 29 में कोई टीका नहीं लगा है।
चिदंबरम ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से आग्रह किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर इस मुद्दे का हल निकालें। उन्होंने कहा कि केंद्र कहता है कि राज्यों के पास टीकों की 1.6 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं, लेकिन कर्नाटक और दिल्ली समेत अनेक राज्यों ने टीकों की कमी की वजह से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को टीके लगाना बंद कर दिया है।