फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress cwc meeting said Masterminded by Pakistan cowardly Pahalgam attack direct assault on our republic

CWC: 'ये हमारे गणतंत्र पर सीधा हमला', कांग्रेस ने कहा- पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान

Thu, 24 Apr 2025 02:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि 'ये हैरान करने वाला है कि भाजपा इस त्रासदी को भी समाज में भेदभाव, नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि इस समय एकता दिखाने की जरूरत है।'

विज्ञापन
Congress cwc meeting said Masterminded by Pakistan cowardly Pahalgam attack direct assault on our republic
कांग्रेस की बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए मौन रखा गया - फोटो : एक्स/एआईसीसी

विस्तार

पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कहा गया कि पहलगाम के कायराना हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान है और यह हमला हमारे गणतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना भी की और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी इस त्रासदी को भी तुष्टिकरण और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि इस समय एकता की सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन


'हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान'
कांग्रेस पार्टी की फैसले लेने वाली सर्वोच्च निकाय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पहलगाम हमले की निंदा करते हुए प्रस्ताव लाया गया। हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि 'यह हमला कायराना और पूरी तरह से सोची समझी रणनीति के तहत किया गया, जिसका मास्टरमाइंड पाकिस्तान है। यह हमारे गणतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया ताकि पूरे देश की भावनाओं को भड़काया जा सके।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान से इस्राइल जैसा बदला ले भारत'; पेंटागन के पूर्व अधिकारी बोले- अब कोई रास्ता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को बचाने में जान गंवाने वाले स्थानीय कश्मीरी युवक को भी दी गई श्रद्धांजलि
पार्टी के प्रस्ताव में कहा गया कि हम इस भड़काऊ परिस्थिति में शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। हम एकता और समर्पण से ही आतंकवाद का मुकाबला कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा के साथ पार्टी के प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में स्थानीय युवक को भी श्रद्धांजलि दी गई, जो पर्यटकों को बचाते हुए आतंकी हमले में मारा गया। पार्टी ने कहा कि 'ये हैरान करने वाला है कि भाजपा इस त्रासदी को भी समाज में भेदभाव, नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि इस समय एकता दिखाने की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: 'ये दिल्ली के खिलाफ बगावत का नतीजा', पहलगाम हमले पर पाकिस्तान का बेशर्मी भरा बयान

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस एक बतौर जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी होने के नाते सुरक्षा में चूक और खुफिया असफलता पर सवाल उठाएगी। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जवाब दे। कांग्रेस ने 25 अप्रैल को हमले के विरोध में पूरे देश में कैंडल मार्च निकालने का भी एलान किया। कांग्रेस पार्टी ने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की ताकि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और जम्मू कश्मीर के लोगों की आजीविका की भी सुरक्षा हो सके, जो पर्यटकों पर निर्भर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed