फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress crisis: Why are people leaving the party, CWC meeting should be called soon says Kapil Sibal

कांग्रेस से सिब्बल का सवाल: क्यों पार्टी छोड़कर जा रहे हैं लोग, जब अध्यक्ष ही नहीं तो कौन ले रहा है फैसले?

Wed, 29 Sep 2021 06:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 29 Sep 2021 06:35 PM IST
सार

Punjab Congress crisis: पंजाब के सियासी हालात और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के मुद्दे पर मनीष तिवारी के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी मुखर हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Congress crisis: Why are people leaving the party, CWC meeting should be called soon says Kapil Sibal
कपिल सिब्बल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिब्बल वही नेता हैं, जो पार्टी नेतृत्व में बदलाव के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने वाले 23 नेताओं के समूह में शामिल थे। उन्होंने कहा, ''एक बात तो स्पष्ट है कि हम 'जी हुजूर 23' नहीं हैं। हम अपनी बातें रखते जाएंगे और मांगें दोहराएंगे। अभी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। हमें नहीं पता कि फैसले कौन ले रहा है।''

विज्ञापन


पंजाब में सियासी हलचल इसलिए तेज है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अचानक पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि उन्हीं की खेमेबंदी के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कह दिया था। सिब्बल से पहले बुधवार सुबह कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ''कैप्टन अमरिंदर सिंह बेहद बड़े कद के नेता हैं। इस समय पंजाब को सुरक्षित हाथों में रखा जाना चाहिए।''
विज्ञापन


हमारे लोग छोड़कर जा रहे हैं: सिब्बल
कपिल सिब्बल ने बुधवार को इसी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ''हमारे लोग हमें छोड़कर जा रहे हैं। सुष्मिता देव चली गईं। अभी गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री छोड़कर चले गए। उनके साथ कई और लोग छोड़कर चले गए। जितिन प्रसाद जी को मंत्रालय मिल गया। सिंधिया जी पहले ही चले गए थे। अभिजीत बनर्जी, ललितेश त्रिपाठी, केरल में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुधीरन चले गए। सवाल उठता यह है कि ये नेता क्यों छोड़कर जा रहे हैं? हम उनकी निंदा भी कर सकते हैं, लेकिन हमें खुद से पूछना होगा। शायद हमारी भी गलती रही हो। अभी पार्टी में कोई प्रेसिडेंट नहीं है। हमें नहीं पता कि फैसले कौन ले रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सोचना होगा कि कांग्रेस आगे कैसे आगे बढ़े: सिब्बल
सिब्बल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी में चर्चा हो कि ऐसा क्यों हो रहा है। सोचना होगा कि कांग्रेस कैसे आगे बढ़े। पार्टी के अंदर संवाद की जरूरत है। आपसी बातचीत से मामले सुलझाए जाएं। सिब्बल ने कहा कि मैंने कभी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया। उन्होंने मजबूत विपक्ष की बात उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत होना होगा। अगर कांग्रेस कमजोर होगी तो विपक्ष भी कमजोर होगा। हम संसद में अपनी आवाज कैसे उठाएंगे।



हम पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे: सिब्बल
जी-23 नेताओं के बारे में सिब्बल ने कहा कि हम उनमें से नहीं हैं जो पार्टी छोड़कर कहीं चले जाएंगे। हम मजबूत हैं। जो लोग पार्टी नेतृत्व के करीब थे, उन्होंने ही पार्टी छोड़ी है और जिन्हें करीबी नहीं समझा जाता है वे अब भी उनके साथ डटे हुए हैं। 


पंजाब पर जताई चिंता, कहा- आईएसआई को होगा फायदा 
सिब्बल ने पंजाब में सियासी अस्थिरता को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक सीमावर्ती राज्य में ऐसा होना ठीक नहीं है। इससे पाकिस्तान और आईएसआई को फायदा मिलता है। हम पंजाब का इतिहास जानते हैं और अतिवादियों का उदय भी देख चुके हैं। कांग्रेस को एकजुट रहने की जरूरत है। 

आजाद ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अर्जेंट बैठक बुलाने के लिए कहा है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed