फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Corporator's daughter stabbed to death inside college campus in Hubballi

Karnataka: सिद्धारमैया ने कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या की निंदा की, लोगों से की अपील- कानून हाथ में न लें

Fri, 19 Apr 2024 03:10 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Apr 2024 03:10 AM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के हुबली एक कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि आरोपी के अधिकतम सजा सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। 

विज्ञापन
Congress Corporator's daughter stabbed to death inside college campus in Hubballi
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या की निंदा की। उन्होंने मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्होंने पुलिस महानिदेशक से जांच करने और उसे अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा, घटना को लेकर किसी को भी उत्तेजित नहीं होना चाहिए और कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए या समाज में शांति भंग करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। युवती की मौत के लिए न्याय दिलाना हमारा दायित्व है। इस संबंध में पुलिस विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुबली से यह सनसनीखेज गुरुवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को प्रपोज किया था। लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसने उस पर पांच-छह बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा (23 वर्षीय) एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी फैयाज (23) ने एमसीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन

चाकू से किया पांच-छह बार हमला
एक अधिकारी ने बताया कि फैयाज चाकू लेकर कॉलेज परिसर के अंदर गया और उसने नेहा पर पांच-छह बार चाकू से हमला किया। हमले के दौरान उसे भी चोटें आईं और उसे पीड़िता के साथ ही अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने (फैजाज) ने दावा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और वह अचानक उससे दूर रहने लगी थी। इसकी पुष्टि और सत्यापन करने की जरूरत है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

घटना को लेकर नेहा के पिता हिरेमथ ने बताया कि उनकी बेटी की सुबह आठ बजे से क्लास थी। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह अपनी क्लास पूरी करने के बाद बाहर निकली तो यह व्यक्ति (फैयाज) उसकी ओर आया। आरोपी ने कॉलेज परिसर के अंदर उस पर करीब छह बार चाकू से हमला किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

फांसी पर लटकाया जाना चाहिए आरोपी: पिता
उन्होंने बताया कि वह (आरोपी) एक पूर्व छात्र था और उसने मेरी बेटी को प्रपोज किया था लेकिन उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। वह उसे पसंद नहीं करती थी और वह आमतौर पर इस सब से दूर रहती थी। उसने उसे यह कहते हुए मना कर दिया था कि वे दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं और वह उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। गुस्से में आकर उसने मेरी बेटी को चाकू से मार दिया। उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए, तभी मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed