{"_id":"66fd35db35fe110bc30bf0fb","slug":"congress-cornered-msrtc-on-sundari-scheme-said-government-should-pay-attention-to-dilapidated-buses-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: लग्जरी बसों में 'सुंदरी' योजना पर कांग्रेस ने MSRTC को घेरा, कहा- जर्जर बसों पर ध्यान दे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: लग्जरी बसों में 'सुंदरी' योजना पर कांग्रेस ने MSRTC को घेरा, कहा- जर्जर बसों पर ध्यान दे सरकार
Wed, 02 Oct 2024 05:30 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नए अध्यक्ष भरत गोगावले ने मंगलवार को शिवनेरी ब्रांड नाम से दो प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली वातानुकूलित बसों में सुंदरियां योजना शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विजय वडेट्टीवार
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में पुणे से मुंबई के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक शिवनेरी लग्जरी बसों में एयर होस्टेस की तरह सुंदरी परिचारिकाओं को शामिल करने पर कांग्रेस ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार को जर्जर बसों और बस स्टेशनों के सुधार पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नए अध्यक्ष भरत गोगावले ने मंगलवार को शिवनेरी ब्रांड नाम से दो प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली वातानुकूलित बसों में सुंदरियां योजना शुरू करने की घोषणा की थी। एमएसआरटीसी ने कहा कि 200 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा जैसा आतिथ्य प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने एमएसआरटीसी के कदम पर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरकार का दिशाहीन फैसला है। भरत गोगावले का एमएसआरटीसी प्रमुख के रूप में पहला निर्णय शिवनेरी में सुंदरी को नियुक्त करना है। एक ओर राज्य भर में एमएसआरटीसी बसों और बस स्टेशनों की स्थिति दयनीय है। बस स्टेशनों पर महिलाओं के लिए साफ शौचालय नहीं हैं। लेकिन इन मुद्दों को हल करने के बजाय सरकार शिवनेरी सुंदरियों को नियुक्त कर रही है। यह दिशाहीन नेताओं के नेतृत्व वाली एक दिशाहीन सरकार है।
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जब एमवीए सत्ता में थी तो एमएसआरटीसी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। विपक्ष ने एमएसआरटीसी कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया। उनका वेतन और बोनस रोक दिया और उन पर लाठीचार्ज किया। जब हम अधिक नौकरियां पैदा कर रहे हैं और एमएसआरटीसी का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, तो वे हमारा और शिवनेरी सुंदरी योजना का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन