{"_id":"603cc6a0db2bd93ac11b781d","slug":"congress-constitutes-screening-committee-for-the-assam-legislative-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, जी-23 के पृथ्वीराज चव्हाण को अध्यक्ष का जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, जी-23 के पृथ्वीराज चव्हाण को अध्यक्ष का जिम्मा
Mon, 01 Mar 2021 04:19 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Mar 2021 04:19 PM IST
सार
कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी बनाई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को उसका अध्यक्ष नियुक्त किया। चव्हाण कांग्रेस नेताओं के 'ग्रुप 23' का हिस्सा हैं जिसने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में आमूल-चूल बदलाव एवं हर पद के लिए निर्वाचन की मांग की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
असम में आगामी विधानसभा के मद्देनजर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में महाराष्ट्र से कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण को अध्यक्ष का पद मिला है, वहीं कमलेश्वर पटेल और दीपिका पांडेय सिंह को इसके सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होगा। मतदान के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी के बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने असम के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है जिसमें कमलेश्वर पटेल एवं दीपिका पांडे सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
समिति में अन्य सदस्य पदेन हैं। वे असम के पार्टी मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा , विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया, कांग्रेस सचिव अनिरुद्ध, पृथ्वीराज प्रभाकर साठे और विकास उपाध्याय हैं।
विज्ञापन
कमेटी विधानसभा चुनाव के वास्ते उम्मीदवारों की छंटनी करके केंद्रीय चुनाव समिति के पास अपनी सिफारिश भेजेगी। गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति पार्टी उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला करेगी। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना दो मई को होगी। कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता में वापसी की आस में है। वर्ष 2016 में भाजपा द्वारा बेदखल किए जाने से पहले वह 15 सालों तक राज्य में सत्तारूढ़ थी।
Congress constitutes Screening Committee for the Assam legislative assembly elections. pic.twitter.com/5jXhApu4r0
— ANI (@ANI) March 1, 2021