फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress constitutes Screening Committee for forthcoming Uttar Pradesh Assembly Election 2022

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी गठित की, जितेंद्र सिंह को बनाया अध्यक्ष

Fri, 17 Sep 2021 04:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Sep 2021 04:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। जितेंद्र सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Congress constitutes Screening Committee for forthcoming Uttar Pradesh Assembly Election 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। जितेंद्र सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड़ इस कमेटी के सदस्य होंगे।  इसके साथ ही महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी के पार्टी प्रमुख अजय लल्लू, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना टीम की सदस्य होंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को काफी तेज कर दिया है। इसके लिए अब प्रत्याशी चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 25 सिंतबर तक बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। वहीं, आवेदन के साथ इच्छुक प्रत्याशियों को 11 हजार रुपये का उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम का ड्रॉफ्ट भी देना होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर तैयारियों को तेज किया गया है। कांग्रेस की सभी कमेटी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से शीघ्र शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed