{"_id":"5fd4666a6825be1e684fdb6e","slug":"congress-claims-death-of-11-protesting-farmers-says-modi-government-heart-is-not-mealting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया 11 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत का दावा, कहा- नहीं पसीज रहा मोदी सरकार का दिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने किया 11 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत का दावा, कहा- नहीं पसीज रहा मोदी सरकार का दिल
Sat, 12 Dec 2020 12:14 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में 11 किसानों की मौत हो गई और इसके बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार का दिल नहीं पसीज रहा।
विज्ञापन
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी?
विज्ञापन
कृषि क़ानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी? pic.twitter.com/GSnazbYDoA
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 12, 2020
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसी खबर का उल्लेख करते हुए दावा किया, पिछले 17 दिनों में 11 किसान भाइयों की शहादत के बावजूद निरंकुश मोदी सरकार का दिल नहीं पसीज रहा। उन्होंने यह सवाल भी किया, सरकार अब भी अन्नदाताओं नहीं, अपने धनदाताओं के साथ क्यों खड़ी है? देश जानना चाहता है - राजधर्म बड़ा है या राजहठ?
कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, दिल्ली के निकट चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में बीमार होने के बाद 11 किसानों की मौत हो चुकी है।