फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress chief rahul gandhi attack on bjp and Jds in karnataka

कर्नाटक चुनावः राहुल बोले- JDS में S का मतलब सेक्युलर नहीं संघ परिवार

Tue, 08 May 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 08 May 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Congress chief rahul gandhi attack on bjp and Jds in karnataka
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और जेडीएस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को भ्रष्टचारी बताया है। उन्होंने जनता से पूछा कि आप कैसा सीएम चाहते हैं गरीबों का सीएम या भ्रष्टाचारी। इस दौरान राहुल कर्नाटक की टिपटूर विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


 उन्हेंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में विचारधारा की लड़ाई है यहां एक तरफ कांग्रेस है और एक तरफ भाजपा जबकि बीच में जनता दल है।

राहुल गांधी ने इस दौरान जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जेडीएस का मतलब जनता दल सेक्युलर नहीं बल्कि जनता दल संघ परिवार है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं बीजेपी की तरह झूठ नहीं बोलते। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कर्नाटक में हमारी सरकार आई तो हमने हर घर में 7 किलो चावल घर-घर पहुंचाने का काम किया। हमने पीएम मोदी की तरह बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए देने का झूठ नहीं बोला है। पीएम मोदी ने देश की जनता से वादा किया था वह हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। लेकिन उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा लोग बेरेजगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed