फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress changed after Pranab speech, Said- Mukherjee showed the RSS mirror of truth

प्रणब के भाषण के बाद बदल गए कांग्रेस के सुर, कहा- मुखर्जी ने संघ को दिखाया सच का आईना 

Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress changed after Pranab speech, Said- Mukherjee showed the RSS mirror of truth
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संघ के कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश करने वाले कांग्रेस नेताओं के तेवर उनके भाषण के बाद बदले हुए नजर आए। प्रणब के नागपुर जाने को लेकर आलोचना पर उतारू कांग्रेस नेता अब इसे अपनी वैचारिक जीत के रूप में देख रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ने संघ के मुख्यालय जाकर उन्हें सच्चाई का आईना दिखाया है। कांग्रेस ने माना कि पूर्व राष्ट्रपति के संघ मुख्यालय जाने को लेकर चर्चा, विवाद और चिंताएं थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने संघ को उन्हीं के मंच से भारत की गौरवशाली परंपराओं का पाठ पढ़ाया है। कांग्रेस कह रही है कि प्रणब ने संघ की आंख और आत्मा पर चढ़े मकड़जाल को उतारने का प्रयास किया है। संघ और देश को ये बताया कि भारत अपनी विविधिता और अहिंसा में जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सहिष्णुता, धर्मनिरपेक्षता, सबको साथ लेकर चलने की क्षमता, अलग-अलग धर्म, जाति, विचार, पहचान, खानपान और विभिन्न भाषाओं से एक सूत्र में बंधा है। सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने वर्तमान मोदी सरकार को राजधर्म की याद दिलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed