{"_id":"5b196f554f1c1b8c278b4820","slug":"congress-changed-after-pranab-speech-said-mukherjee-showed-the-rss-mirror-of-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब के भाषण के बाद बदल गए कांग्रेस के सुर, कहा- मुखर्जी ने संघ को दिखाया सच का आईना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रणब के भाषण के बाद बदल गए कांग्रेस के सुर, कहा- मुखर्जी ने संघ को दिखाया सच का आईना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संघ के कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश करने वाले कांग्रेस नेताओं के तेवर उनके भाषण के बाद बदले हुए नजर आए। प्रणब के नागपुर जाने को लेकर आलोचना पर उतारू कांग्रेस नेता अब इसे अपनी वैचारिक जीत के रूप में देख रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ने संघ के मुख्यालय जाकर उन्हें सच्चाई का आईना दिखाया है। कांग्रेस ने माना कि पूर्व राष्ट्रपति के संघ मुख्यालय जाने को लेकर चर्चा, विवाद और चिंताएं थीं।
उन्होंने संघ को उन्हीं के मंच से भारत की गौरवशाली परंपराओं का पाठ पढ़ाया है। कांग्रेस कह रही है कि प्रणब ने संघ की आंख और आत्मा पर चढ़े मकड़जाल को उतारने का प्रयास किया है। संघ और देश को ये बताया कि भारत अपनी विविधिता और अहिंसा में जीता है।
विज्ञापन
भारत सहिष्णुता, धर्मनिरपेक्षता, सबको साथ लेकर चलने की क्षमता, अलग-अलग धर्म, जाति, विचार, पहचान, खानपान और विभिन्न भाषाओं से एक सूत्र में बंधा है। सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने वर्तमान मोदी सरकार को राजधर्म की याद दिलाई है।