फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress catch up with the required numbers to form the Govt: Harish rawat

एग्जिट पोल: हरीश रावत ने कहा- उत्तराखंड में बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार

Thu, 09 Mar 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 09 Mar 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
 congress catch up with the required numbers to form the Govt: Harish rawat
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

चुनाव मतगणना से पहले आए तमाम एग्जिट पोल पर बीजेपी को बहुमत मिलता देख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान रावत ने कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि हम उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।'
विज्ञापन


बता दें कि तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी उत्तराखंड में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय है, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

 congress catch up with the required numbers to form the Govt: Harish rawat

बता दें कि 8 नवम्बर 2008 को उत्तर प्रदेश से अलग हो कर नया राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में कोई भी मुख्यमंत्री चुनाव जीत कर सत्ता में वापसी नहीं कर सका है। 70 सीटों वाली इस विधानसभा में चुनावों के दौरान मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के मध्य होता रहा है। 

वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 32 और बीजेपी को 31 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक सीट का अंतर था। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed