फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress candidate Jeevan Reddy slaps elderly woman on cheek in Telangana

LS Polls: तेलंगाना में कांग्रेस प्रत्याशी ने महिला को जड़ा थप्पड़, ‘फूल को वोट दूंगी’ कहते ही भड़के जीवन

Sun, 05 May 2024 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 05:36 AM IST
सार

तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जीवन रेड्डी का एक वीडियो चर्चा में है। रेड्डी एक महिला को थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियों ने रेड्डी को विवाद में लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Congress candidate Jeevan Reddy slaps elderly woman on cheek in Telangana
पीड़ित महिला - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जीवन रेड्डी का एक वीडियो चर्चा में है। रेड्डी एक महिला को थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियों ने रेड्डी को विवाद में लाकर खड़ा कर दिया है।   

विज्ञापन

महिला ने उन्हें बताया कि विधानसभा चुनाव में उसने कांग्रेस को वोट किया था, लेकिन कांग्रेस के वादे के मुताबिक उसे पेंशन नहीं मिल रही है। कांग्रेस नेताओं ने उसके लिए कुछ नहीं किया। इसलिए इस बार वह फूल (भाजपा) को वोट देगी। यह बात सुनकर जीवन रेड्डी भड़क गए और उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद दर्जनों लोगों में से किसी ने रेड्डी की इस हरकत का विरोध नहीं किया, बल्कि सभी ठहाका मारकर हंसने लगे, जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह डर गई। 

विज्ञापन

महिला बोली, प्यार से थपकी दी थी 
महिला का कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। रेड्डी चुनाव प्रचार के लिए आए तो मैंने कहा, कांग्रेस को वोट दिया था पर कांग्रेस के वादे के मुताबिक घर और पेंशन नहीं मिल रही है। यह बात मैंने मजाक में कही थी और रेड्डी ने भी मुझे प्यार से गाल पर थपकी लगाते हुए कहा था कि दोरासानी (रानी) आपको सब मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण के लिए तेलंगाना में 13 मई को मतदान 
बता दें कि तेलंगाना में 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रचार के दौरान निजामाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी जीवन रेड्डी आरमूर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में वोट मांगने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ आरमूर विधानसभा से चुनाव हार चुके कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार रेड्डी भी मौजूद थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने उनसे इस बार फूल पर वोट डालने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed