फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress candidate Rezaul Haque from Murshidabad dies of corona in west Bengal election 2021

Coronavirus: बंगाल में कांग्रेस के उम्मीदवार की कोरोना से मौत, मुर्शिदाबाद से आजमा रहे थे किस्मत

Thu, 15 Apr 2021 09:29 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: कुमार संभव Updated Thu, 15 Apr 2021 09:29 AM IST
सार

  • कुछ दिन पहले रिजाउल हक कोरोना संक्रमित हुए थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Congress candidate Rezaul Haque from Murshidabad dies of corona in west Bengal election 2021
बंगाल चुनाव 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल से बेहद खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की कोरोना से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रिजाउल हक कोरोना संक्रमित हुए थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव रोहन मित्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने हुए ट्विटर पर लिखा, 'मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रिजाउल हक का निधन कल रात कोरोना की वजह से हो गया। हम जिस वास्तविकता का सामना कर रहे हैं, उसको समझिए। इस साल जिंदा बचिए।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की मौत ऐसे समय हुई, जब राज्य में चार चरण के चुनाव होने बाकी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार (14 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल में 5892 नए मामले आए और 24 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2297 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार हक (46) को 14 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें जांगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया, जहां सुबह पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।


पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने हक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग को चुनाव रैलियों में कोविड सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के उल्लंघन की विभिन्न घटनाओं पर संज्ञान लेना चाहिए। चौधरी ने कहा, 'मैंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि कोविड दिशा-निर्देशों का किस तरह उल्लंघन किया जा रहा है। हमें जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।' इस बीच, निर्वाचन आयोग ने शमशेरगंज विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित कर दिया है। आयोग ने कहा कि मतदान के बारे में आगे जल्द फैसला किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed