फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress can not afford to let Rahul Gandhi leave his post says senior leader Salman Khurshid

सलमान खुर्शीद बोले, फिलहाल कांग्रेस के पास राहुल गांधी के अलावा और कोई विकल्प नहीं

Mon, 03 Jun 2019 05:20 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 03 Jun 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Congress can not afford to let Rahul Gandhi leave his post says senior leader Salman Khurshid
 सलमान खुर्शीद

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे की खबरों के बीच वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस अभी इस हालत में नहीं है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़ दें, क्योंकि उनकी भरपाई करना पार्टी के लिए बेहद मुश्किल होगा। ऐसे समय में राहुल का इस्तीफा पार्टी की हालत को और खराब कर सकता है। 

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के पास अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के लिए राहुल गांधी ही एकमात्र विकल्प हैं, इस पर खुर्शीद ने हामी जताई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अभी राहुल को छोड़ कर बढ़ पाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन अभी भी अपने फैसले पर अडिग हैं और इस बारे में दोबारा सोच-विचार के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद राहुल इस राजनीतिक लड़ाई में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


हालांकि सलमान खुर्शीद ने कहा कि वो समझ सकते हैं कि राहुल गांधी क्या महसूस कर रहे हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। साथ ही राहुल गांधी से भी उम्मीद करते हैं कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों की मांग का सम्मान करेंगे। खुर्शीद ने कहा कि मैं जानता हूं यह फैसला राहुल के लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर फिर भी वो हमारे साथ रहेंगे तो हम मिल कर इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सलमान खुर्शीद ने कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है, इन्हीं की वजह से वोटों में भी पार्टी को बड़ा फायदा मिलता है।


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में मिली हार के कारण कांग्रेस और राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है, जिसके बाद 25 मई को पार्टी की कार्यकारिणी समीति की बैठक में राहुल ने अध्यक्ष पद से इ्स्तीफे की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed