फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress big charge on AIMIM chief Owaisi, seeks action by Election Commission

Telangana: वोटर लिस्ट में ओवैसी के दो अलग-अलग जगहों पर नाम, कांग्रेस का गंभीर आरोप, EC से कार्रवाई की मांग

Sat, 07 Jan 2023 12:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि मतदाता के रूप में ओवैसी के नाम राजेंद्र नगर के अलावा खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Congress big charge on AIMIM chief Owaisi, seeks action by Election Commission
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में दो विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि ओवैसी के नाम राजेंद्र नगर के अलावा खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी पंजीकृत हैं। निरंजन ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने का दावा करते हुए कहा कि यह संसद के एक निर्वाचित सदस्य की गैरजिम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव मशीनरी की लापरवाही को दर्शाता है। 

विज्ञापन


जी निरंजन ने वीडियो भी जारी किया
इस मामले में जी निरंजन ने एक वीडियो भी जारी किया है और कहा है कि एक सांसद का दो जगहों की वोटर लिस्ट में नाम होना और उसे खामोशी से देखते रहना ठीक नहीं है। इसलिए तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन


तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ने ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने चुनाव आयोग से एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस के इस आरोप के बाद सियासी पारा ऊपर चढ़ सकता है। बता दें कि ओवैसी 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने गढ़ को बरकरार रखने के बाद ओवैसी 2004 से हैदराबाद से मौजूदा सांसद हैं। उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी 1984 से 2004 तक छह कार्यकाल के लिए शहर से संसद सदस्य रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed