{"_id":"632e7e2dade2b62cf90a94d8","slug":"congress-bharat-jodo-yatra-resumes-form-kerala-after-a-one-day-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: उत्तराखंड की घटना पर राहुल ने जताया दुख, बोले- देश तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं होंगी सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: उत्तराखंड की घटना पर राहुल ने जताया दुख, बोले- देश तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं होंगी सुरक्षित
Sat, 24 Sep 2022 02:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:50 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था। इस राज्य में यह यात्रा 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इस दौरान यह सात जिलों से होकर गुजरेगी और एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17वें दिन फिर से शुरू हो गई। केरल के पेरम्बरा से शुरू हुई यह यात्रा आज सुबह के चरण में करीब 12 किमी की दूरी तय करेगी और अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगी। पेरम्बरा से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को इस यात्रा को विश्राम दिया गया था। सात सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से यह दूसरा विश्राम दिवस था। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजजन किया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "एक दिन के आराम के बाद, भारत जोड़ो यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से आज सुबह करीब 6:35 बजे शुरू हुआ। यात्री आज सुबह 12 किमी पैदल चलेंगे।"
विज्ञापन
केरल में तय करेगी 450 किमी की दूरी
भारत जोड़ो यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था। इस राज्य में यह यात्रा 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इस दौरान यह सात जिलों से होकर गुजरेगी। एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
राहुल के दिल्ली में होने की सामने आई थीं खबरें
भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम दिवस के दिन कई खबरें ऐसी आईं, जिनमें कहा गया कि राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उन खबरों को खारिज किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों के विपरीत राहुल गांधी आज कंटेनर में दिन बिता रहे हैं, जो कि भारत जोड़ो यात्रा का एक विश्राम दिवस है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो के यात्रियों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और राहुल गांधी चलकुडी में आराम कर रहे हैं।
महिलाएं सुरक्षित तभी आगे बढ़ेगा देश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुरादाबाद और उत्तराखंड में हुई घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने कहा भारत तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सुरक्षित होंगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुरादाबाद और उत्तराखंड में लड़कियों के साथ हुई घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई प्रतिभाशाली युवतियों से मिल रहा हूं और सुन रहा हूं। एक बात स्पष्ट है, हमारा भारत तभी आगे बढ़ेगा जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।