फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacks Government, says it is engaged in diverting attention from real issues like inflation

कांग्रेस का हमला: महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में जुटी सरकार

Tue, 23 Nov 2021 11:04 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Amit Mandal Updated Tue, 23 Nov 2021 11:04 PM IST
सार

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Congress attacks Government, says it is engaged in diverting attention from real issues like inflation
Pawan Kheda (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाति और धर्म से जुड़े गैर मुद्दों को उछालकर महंगाई जैसे आम जनता के मुद्दों से  ध्यान भटका रही है। पार्टी नेता राहुल गांधी ने कुछ चीजों पर जीएसटी बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि अच्छे दिन के भाजपा के चुनावी नारे की पोल लगातार खुलती जा रही है। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। टमाटर की आसमान छूती कीमतों का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, ऐसा लगता है जैसे रसोई में धारा 144 लग गई हो, आप एक साथ चार से अधिक टमाटर या प्याज नहीं रख सकते। आखिर सरकार इन जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गैर जरूरी मुद्दे क्यों उछाल रही है। खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को इसमें सफल नहीं होने देगी और जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाती रहेगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव मोदी को और गलतियों का अहसास कराएंगे
खेड़ा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी का साढ़े सात साल का कार्यकाल गलतियों से भरा है, कुछ को मान लिया गया, कुछ सरकार ने महसूस की जबकि कुछ को नहीं माना गया। आखिर मोदी की गलतियों की कीमत देश को क्यों चुकानी चाहिए? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हाल के उपचुनावों के कारण सरकार ने अपनी कुछ गलतियां महसूस की हैं और बाकी गलतियों का अहसास आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed