फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacked on PM Modi on rafale Deal, said- Chowkidar must get punishment

राफेल पर कांग्रेस ने पीएम को फिर घेरा, कहा- सच आया सामने, चौकीदार को जरूर मिलेगी सजा

Wed, 10 Apr 2019 04:30 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 10 Apr 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Congress attacked on PM Modi on rafale Deal, said- Chowkidar must get punishment
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)

राफेल सौदे से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाए जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को उच्चतम न्यायालय ने ठुकरा दिया है। इस पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को फिर से घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस ने कहा कि 'राफेल की चोरी' का सच सामने आ गया है। चौकीदार को चोरी की सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सुप्रीम कोर्ट के बुधवार को दिए गए आदेश को न्याय की ओर पहला कदम बताया। सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में न्याय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से होगा। उन्होंने कहा, 'राफेल की चोरी की परतें खुलती जा रही हैं। मोदी जी के झूठ का किला ध्वस्त हो गया। न्यायालय के प्राथमिक निर्णय ने मोदी के चेहरे से झूठ के लबादे को निकाल कर फेंक दिया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने पहले कैग रिपोर्ट के नाम पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया। फिर राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सच छिपाने की कोशिश की। उन्होंने न्यायालय से यह भी छिपाया कि विमान के लिए मोलभाव सीधे प्रधानमंत्री कर रहे थे। 

जेपीसी करेगा अंतिम न्याय: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा, 'यह भी छिपाया गया कि मोदी सरकार ने गुपचुप तरीके से भ्रष्टाचार से जुड़ी शर्तों को हटा दिया। सच्चाई तब सामने आ गई जब न्यायालय ने कहा कि मोदी जी अपने भ्रष्टाचार के सबूतों को सरकारी गोपनीयता का हवाला देकर नहीं छिपा सकते।' उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने न्याय की ओर कदम उठाया है। आखिरी न्याय जेपीसी की जांच से होगा। अब जांच भी होगी और चौकीदार और उसके दोस्तों को सजा भी मिलेगी। अब होगा न्याय।' 

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'राफेल घोटाले की परतें एक एक करके खुल रही हैं। अब 'कोई गोपनीयता का कानून नहीं है' जिसके पीछे आप छिप सकें।' उन्होंने कहा, 'उच्चतम न्यायालय ने कानूनी सिद्धांत को बरकरार रखा है। परेशान मोदी जी ने राफेल के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून लगाने की धमकी दी। चिंता मत करिए मोदी जी, अब जांच होने जा रही है। चाहे आप चाहें या न चाहें।' 

दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राफेल सौदे से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाए जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को ठुकरा दिया। इन दस्तावेजों पर केंद्र सरकार ने ‘विशेषाधिकार’ का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed