फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacked Central Government said Biden team says India not allowed media after bilateral meet

G20: ‘मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को सवाल की अनुमति नहीं’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप

Sat, 09 Sep 2023 03:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2023 03:01 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम ने बताया कि कई अनुरोधों के बाद भी भारत ने द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और पीएम मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
Congress attacked Central Government said Biden team says India not allowed media after bilateral meet
Jairam Ramesh - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में नौ-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री भारत आए हैं। इस दौरान शुक्रवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस न किए जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


ट्वीट कर कांग्रेस ने लगाए आरोप
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम ने बताया कि कई अनुरोधों के बाद भी भारत ने द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और पीएम मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी। रमेश का आरोप है कि बाइडन अब 11 सितंबर को वियतनाम में मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। मोदी-शैली में इस तरह का लोकतंत्र स्थापित किया जा रहा है, इसमें बिल्कुल आश्चर्य नहीं है।
विज्ञापन


एशियाई संबंध सम्मेलन का किया जिक्र
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जी20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले कहा कि 23 मार्च से 2 अप्रैल 1947 के बीच यहां ‘एशियाई संबंध सम्मेलन’ हुआ था, जिसमें 28 देशों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि इस पर कई किताबें लिखी गई हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्तारूढ़ पक्ष में केवल विदेश मंत्री इसके महत्व और प्रभाव को समझेंगे, भले ही वह वह आज इसे कमतर करके पेश करना चाहें। जी20 नेता यहां नौ और 10 सितंबर को समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत वर्तमान जी20 अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी अभियान का आरोप
कांग्रेस ने पहले सरकार पर भारत में आगामी जी20 बैठक का उपयोग करके चुनावी अभियान चलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि यह लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए किया जा रहा है। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को भारत मंडपम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला है। कांग्रेस ने जी20 शिखर सम्मेलन में रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के नहीं आने पर गुरुवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति कई सवाल खड़े करती है जिसका जयशंकर को जवाब देना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed