{"_id":"5d9cc38f8ebc3e939d46b3f2","slug":"congress-asks-rss-chief-mohan-bhagwat-should-tell-whether-he-is-in-favour-of-lynching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा सवाल, लिचिंग का समर्थन करते हैं या निंदा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा सवाल, लिचिंग का समर्थन करते हैं या निंदा
Tue, 08 Oct 2019 10:42 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
आनंद शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉब लिंचिंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान की कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस ने मंगलवार को पूछा कि क्या संघ प्रमुख लोगों की हत्याओं का समर्थन करते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर पूछा, 'मेरा सरसंघचालक मोहन भागवत जी से सीधा सवाल है- क्या वह और उनका संगठन घृणा और हिंसा का इस्तेमाल कर निर्दोष और असहाय लोगों की हत्या का अनुमोदन करते हैं या ऐसी घटनाओं की भर्त्सना करते हैं? देश जानना चाहता है कि आपको समस्या इन घटनाओं से है या सिर्फ शब्दावली से?'
विज्ञापन
आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि संघ प्रमुख बताएं कि वह लिचिंग का समर्थन करते हैं या निंदा। यह भारतीय और यूरोपीय भाषा का विषय नहीं है, यह मानवता और देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विषय है। राष्ट्रहित में आपका स्पष्टीकरण जरूरी है।

मेरा सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी से सीधा सवाल है- क्या वह और उनका संगठन घृणा और हिंसा का प्रयोग कर निर्दोष और असहाय लोगों की गैर कानूनी हत्या का अनुमोदन करते हैं या ऐसी घटनाओं की भर्त्सना करते हैं। देश जानना चाहता है कि आपको समस्या इन घटनाओं से है या सिर्फ शब्दावली से?
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) October 8, 2019
विज्ञापन
यह भारतीय और यूरोपीय भाषा का विषय नहीं है, यह मानवता और देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विषय है। क्या अफवाहों से उत्तेजित भीड़ द्वारा निर्दोष व असहाय लोगों की गैर कानूनी हत्या का आप अनुमोदन करते हैं या निंदा ? राष्ट्रहित में आपका स्पष्टीकरण अनिवार्य और वांछित है।