फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress asks BJP to prove allegations on illegal mining in Goa or apologize news in Hindi ahead of assembly elections

सियासत: गोवा में अवैध खनन के आरोपों पर बोली कांग्रेस, आरोप सिद्ध करे या माफी मांगे भाजपा

Sat, 29 Jan 2022 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा है भाजपा ने यह पूरा मामला केवल इसलिए शुरू किया था ताकि वह 2012 के चुनावों में जीत हासिल कर सके।

विज्ञापन
Congress asks BJP to prove allegations on illegal mining in Goa or apologize news in Hindi ahead of assembly elections
गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर - फोटो : twitter/girishgoa

विस्तार

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनावी राज्यों में माहौल काफी गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। हाल ही में भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने गोवा में अवैध खनन के कार्य में संलिप्त रहे थे। इसे लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भाजपा के आरोप झूठे हैं और उसने यह 2012 का चुनाव जीतने के लिए किया था। कांग्रेस ने इन आरोपों को लेकर भाजपा से माफी की मांग की है और कहा है कि भगवा दल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पिछले दशक में घोटाले से जुड़ी कोई राशि बरामद नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने पणजी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार और इसके नेता खनन घोटाले में शामिल थे, जिसने कथित तौर पर प्रदेश के राजकोष को 35 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने कहा, 'ये आरोप राज्य विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) की पड़ताल पर आधारित हैं। ये आरोप 2012 में लगाए गए थे तो भाजपा पिछले 10 साल में इस कथित घोटाले का पैसा बरामद क्यों नहीं कर सकी'

विज्ञापन

'भाजपा ने 2012 का चुनाव जीतने के लिए गढ़ा था ये मुद्दा'
चोडांकर ने कहा कि भाजपा ने 2012 में चुनाव जीतने के लिए यह पूरा मुद्दा तैयार किया था। इसके बाद उन्होंने खनन अनियमितताओं पर बात ही करनी बंद कर दी। हम चाहते हैं कि भाजपा अपने आरोप सिद्ध करे या फिर हमारे नेताओं और जनता से उन्हें गुमराह करने के लिए माफी मांगे। बता दें कि गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। गोवा के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में भी चुनाव होने हैं।

विवादित पीएसी रिपोर्ट में कांग्रेस नेता ठहराए गए थे दोषी
गोवा में अवैध खनन के इस कथित मामले में न्यायाधीश एमबी शाह आयोग ने अनुमान लगाया था कि अवैध खनन के चलते प्रदेश को लगभह 35 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 2011 की विवादित पीएसी रिपोर्ट में गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और कुछ कांग्रेस नेताओं को इसके लिए दोषी ठहराया गया था। इस रिपोर्ट का मसौदा भाजपा के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष मनोहर परिकर की अध्यक्षता में पीएसी द्वारा तैयार किया गया था। मनोहर परिकर 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed