फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress asked seven questions to PM Modi on China after BJP attacks Rahul Gandhi over Tawang clash

Tawang Clash: कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे सात सवाल, पूछा- प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर कब करेंगे 'मन की बात'

Sat, 17 Dec 2022 10:30 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Dec 2022 10:30 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सात सवाल पूछे और उनसे इन सवालों का जवाब देने को कहा। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी को इन सात प्रश्नों पर मन की बात करनी चाहिए, जो प्रधानमंत्री का राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व है। 

विज्ञापन
Congress asked seven questions to PM Modi on China after BJP attacks Rahul Gandhi over Tawang clash
pm modi-jairam ramesh - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सात सवाल पूछे और उनसे इन सवालों का जवाब देने को कहा। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी को इन सात सवालों पर 'मन की बात' करनी चाहिए, जो प्रधानमंत्री का राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व है।

विज्ञापन


रमेश ने पीएम मोदी से पूछा कि 20 जून, 2020 को आपने क्यों कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन की ओर से कोई घुसपैठ नहीं हुई? आपने चीन को यह  अनुमति क्यों दी कि वह हमारे सैनिकों को उन हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में जाने से रोके, जहां वे मई, 2020 से पहले नियमित रूप से गश्त किया करते थे?
विज्ञापन


माउंटेन स्ट्राइक कोर योजना को ठंडे बस्ते में क्यों डाला
उन्होंने यह भी पूछा कि आपने (प्रधानमंत्री मोदी) 17 जुलाई 2013 को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत माउंटेन स्ट्राइक कोर की स्थापना की योजना को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया? साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा है कि आपने चीनी कंपनियों को पीएम केयर्स फंड में अंशदान की अनुमति क्यों दी?
विज्ञापन
विज्ञापन

  
ये हैं पीएम मोदी से कांग्रेस के सवाल 

  • 20 जून, 2020 को आपने ऐसा क्यों कहा कि पूर्वी लद्दाख के भारतीय क्षेत्र में चीन की ओर से कोई घुसपैठ नहीं हुई है?
  • आपने चीनी सेना को हमारे सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में ऐसे हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गश्त करने से रोकने की अनुमति क्यों दी, जहां हम मई 2020 से पहले नियमित रूप से गश्त कर रहे थे?
  • आपने 17 जुलाई, 2013 को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत माउंटेन स्ट्राइक कोर की स्थापना की योजना को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया?
  • आपने चीनी कंपनियों को पीएम केयर्स फंड में अंशदान की अनुमति क्यों दी?
  • आपने पिछले दो वर्षों में चीन से आयात को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ने क्यों दिया?
  • आप इस बात पर जोर क्यों दे रहे हैं कि सीमा की स्थिति और चीन की ओर से हमारे समक्ष आने वाली चुनौतियों पर संसद में बहस न हो?
  • आपने शीर्ष चीनी नेतृत्व से अभूतपूर्व रूप से 18 बार मुलाकात की और हाल ही में बाली में शी जिनपिंग से हाथ मिलाया। इसके तुरंत बाद चीन ने तवांग में घुसपैठ शुरू कर दी और उसकी तरफ से सीमा की स्थिति में एकतरफा बदलाव का प्रयास करना जारी है। आप इस मुद्दे पर देश को विश्वास में क्यों नहीं ले रहे?

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में नौ दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों तरफ के जवानों को चोटें आई थीं। जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद इस तरह की यह पहली घटना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed