फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress asked answers to 10 questions from BJP regarding Prajwal Revanna Case

Prajwal Revanna Case: कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, पूछा-दुष्कर्मी को क्यों बचा रहे, 10 सवालों के जवाब मांगे

Mon, 06 May 2024 06:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 06 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Congress asked answers to 10 questions from BJP regarding Prajwal Revanna Case
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा। - फोटो : एएनआई/ पीटीआई

कर्नाटक के हासन सीट से राजग प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए 10 सवाल पूछे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और जनता दल (एस) के अन्य नेता दुष्कर्मी को बचा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पता था फिर भी उन्होंने जद(एस) के साथ गठजोड़ किया। उन्होंने पूछा कि प्रज्वल को उम्मीदवार क्यों बनाया? पीएम ने हासन का दौरा क्यों किया और हाथ उठाकर यह बात क्यों कही कि प्रज्वल की जीत उन्हें मजबूती देगी? सबकुछ जानते हुए जनता से यह बात क्यों छिपाई? जब प्रज्वल देश से भाग रहा था तब क्या विदेश मंत्रालय या पासपोर्ट नियंत्रण बोर्ड यह नहीं जानता था कि कई महिलाओं का दुष्कर्मी देश से भाग रहा है। 
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय मदद देगी कांग्रेस सरकार
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार प्रज्वल रेवन्ना के दुष्कर्म की शिकार महिलाओं को वित्तीय मदद मुहैया कराएगी। सुरजेवाला ने कहा, सीएम सिद्धरमैया ने सैकड़ों दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय मदद देने की घोषणा की है। यह ऐसा मामला है जैसा पिछले 75 वर्षों में देखने में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि 33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते और विधायक व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। उनके खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और कई इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed