फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress appoints B Mahesh Kumar Goud as president of Telangana Pradesh Congress Committee know all updates

Congress: बी महेश कुमार गौड़ बनाए गए तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष; पार्टी ने जारी किया बयान

Fri, 06 Sep 2024 04:55 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 06 Sep 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Congress appoints B Mahesh Kumar Goud as president of Telangana Pradesh Congress Committee know all updates
बी महेश कुमार गौड़ (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब (एक्स हैंडल)

कांग्रेस ने बी. महेश कुमार गौड़ को पार्टी की तेलंगाना इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वह मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का स्थान लेंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल की ओर से इस बारे में एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गौड़ को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बयान में पार्टी की राज्य इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष और वर्तमान सीएम के पार्टी के हित में किए गए कामों की तारीफ भी की गई है। रेवंत रेड्डी पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने थे और वह साथ ही पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष भी बने हुए थे। रेड्डी को 2021 में पार्टी की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन



 गौरतलब है कि महेश कुमार गौड़ वर्तमान में टीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष (संगठन) हैं। वह तीन दशकों से अधिक समय से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। साल 1966 में जन्मे गौड़ 1986 से 1990 के बीच अपने पैतृक निजामाबाद जिले में कांग्रेस की छात्र शाखा ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वे 2016 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के महासचिव बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व ने जातिगत समीकरणों में संतुलन बनाने के लिए ये कदम उठाया है। बता दें कि रेवंत रेड्डी, रेड्डी के ओसी समुदाय से आते हैं जबकि उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क एक दलित नेता हैं।

राज्य इकाई की जिम्मेदारी मिलने के उन्होंने केंद्रीय नेृत्तव का आभार जताया। साथ ही कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करके पार्टी ने उन पर जो विश्वास दिखाया है उसके लिए वह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के आभारी हैं।


गौड़ को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री रेड्डी ने कामना की कि वह अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed