{"_id":"5dbd5eb78ebc3e013b28757f","slug":"congress-announces-two-candidates-for-the-by-elections-to-the-west-bengal-legislative-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस, उम्मीदवारों के नाम का एलान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस, उम्मीदवारों के नाम का एलान किया
Sat, 02 Nov 2019 04:17 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 02 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों कालियागंज, खड़गपुर और करीमपुर पर 25 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। माकपा व कांग्रेस ने साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने दो विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। कालियागंज से धिताश्री रॉय और खड़गपुर सदर से चित्तरंजन मंडल चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
Congress announces names of two candidates for the by-elections to the West Bengal legislative assembly. pic.twitter.com/LWFBfccvxB
— ANI (@ANI) November 2, 2019विज्ञापन
दोनों पार्टियों के बीच तय हुआ था कि जिन सीटों पर माकपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी वहां काग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, और जहां कांग्रेस उम्मीदवार खड़ा करेगी वहां माकपा की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कालियागंज सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। यहां से विधायक प्रमथ नाथ के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। इसके अलावा खड़गपुर सीट पर भाजपा के दिलीप घोष और करीमपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की थी। इन इन दोनों के सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।