फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress announced the names of the office bearers of these fronts including OBC-SC

Congress: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस का दांव, OBC-SC मोर्चा के पदाधिकारियों के नामों का एलान

Tue, 30 Aug 2022 06:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 Aug 2022 06:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने कई विभागों के अध्यक्ष और समन्वयकों के नाम की घोषणा की है। संगठन महासचिव ने पत्र जारी करके पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी दी गई...

विज्ञापन
Congress announced the names of the office bearers of these fronts including OBC-SC
सोनिया गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की चर्चाओं के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा और जवाहर बाल मंच के साथ ही यूडब्ल्यूईसी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया है। साथ ही कांग्रेस ने संजय नीरज को एससी मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव की मंजूरी भी दी है। 

विज्ञापन


ये बने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष 
कांग्रेस ने आशीष सैनी को उत्तराखंड, हर्षेय यादव को राजस्थान और राजवृक्ष को पंजाब का ओबीसी मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में राजेंद्र राखी, एजवोकेट गोविंदराव भंडारकरी, सरोज कुमार महतो, धर्म सिंह छोकर, सुब्रत बोराही, बिशन लाल सैनी, त्रिलोक चंद्र श्रीवास्तव, दिलावर सिंह सिंह चौधरी, एम मोहन नायडू, वरदराजन, राजेंद्र सोनिक और राजेंद्र सैनी, सुखबीर सिंह सैनी, मनोज कुमार साहू, अनिल मेहर, अनिल चोपड़ा, कृष्ण कुमार बाव, मोहन संभविव डोंगरी पाटिल,  डॉ. धीरज देसाई और सनाउल्लाह खान को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेस ने ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक के नामों की घोषणा भी की है। कांग्रेस ने मुबारक मलिक, मंगल विलास भुजनाली, दिगंबर राउत, संगीता तलमले, डॉ रूपम यादव, भुवन बिस्वाल, कैलाश चंद्र साहू, श्रीनिवास यादव, सुभाष छाबरी, अरैत बावा और संदीप तिनका के नामों की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूडब्ल्यूईसी के पदाधिकारियों के नामों का भी हुआ एलान
इसके अलावा, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने यूडब्ल्यूईसी के राज्य अध्यक्षों, राष्ट्रीय समन्वयक और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्यों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। ओंकार नाथ पाण्डेय को झारखण्ड वाई जोगा राव को केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के लिए यूडब्ल्यूईसी के राज्य अध्यक्ष बनाया गया है। 

इसके अलावा यूडब्ल्यूईसी के राष्ट्रीय समन्वयक के लिए अभिषेक बोरकर के नाम की घोषणा की है। वहीं, डॉ सौरभ निर्वाणिक पुष्पांकर देव,  मोहम्मद रईस, पंकज कुमार अहलावत, बी.अब्दुल रहीम, अंकित सिंह और बलजीत कौर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने पत्र में पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य अध्यक्षों की सेवाओं की सराहना भी की है। 


जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ कोआर्डिनेटर के नामों की भी हुई घोषणा
ओबीसी और एससी के साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ कोआर्डिनेटर के लिए महाराष्ट्र में नीला लिमये, कर्नाटक में मैनुद्दीन एच.जे., त्रिपुरा में स्मृतिकाना घोष और लक्षद्वीप के लिए पी कमरुद्दीन के नामों की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed