फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress angry over BJP election symbol and Nehru question in manipur board exam

12वीं की परीक्षा में पूछा गया नेहरू की चार नाकामियों का सवाल, भड़की कांग्रेस

Tue, 25 Feb 2020 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress angry over BJP election symbol and Nehru question in manipur board exam
जवाहर लाल नेहरू(फाइल फोटो)

मणिपुर में राज्य बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छात्रों को भाजपा के चुनाव चिह्न बनाने और राष्ट्र निर्माण में जवाहरलाल नेहरू की चार नाकामियों के विश्लेषण करने को कहने के प्रश्नों पर कांग्रेस ने सख्त नाराजगी जताई है। भाजपा ने सोमवार को कहा कि राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र में प्रश्नों के चयन में उसकी कोई भूमिका नहीं है और इसके बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछा जाना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल चार-चार अंकों वाले इन दो प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता जॉयकिशन ने कहा कि यह छात्रों के दिमाग में एक खास राजनीतिक विचारधारा को भरने का प्रयास है। वहीं भाजपा प्रवक्ता चोंगथम बिजॉय का कहना है कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है, संबंधित अधिकारियों ने पेपर तैयार किए हैं और उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन के चेयरमैन एल महेंद्र सिंह का कहना है कि राजनीति विज्ञान के ‘भारत में दलीय व्यवस्था’ चैप्टर से परीक्षा नियंत्रक ने प्रश्नपत्र तैयार किए थे। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ऐसे ही सवाल अतीत में भी पूछे जाते रहे हैं। जब छात्रों से भाकपा के चुनाव चिह्न और संयुक्त राष्ट्र के लोगो बनाने को कहा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेहरू पर सवाल पूछने में कुछ भी गलत नहीं है। देश के पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाई थी। उसमें उनके नेतृत्व में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की बातें हो सकती है। - एन निंबस सिंह, प्रदेश भाजपा महासचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed