फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress and NCP MLAs in touch with BJP: Girish Mahajan

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है झटका, महाजन बोले- कई विधायक भाजपा के संपर्क में

Sat, 08 Jun 2019 06:15 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 08 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Congress and NCP MLAs in touch with BJP: Girish Mahajan
गिरीश महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को संभवत: बड़ा झटका लगने वाला है। खबर है कि विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 25 विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। बता दें कि प्रदेश में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 25 विधायक मेरे संपर्क में हैं। उनमें कुछ ने मुझसे व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है तो कुछ ने फोन पर बात की है या फिर उन्होंने अपने संपर्क सूत्र मेरे पास भेजे हैं और भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है।’ नासिक के अभिभावक मंत्री महाजन ने शुक्रवार को जलगांव जिले में भी इसी प्रकार का दावा किया था।
विज्ञापन


महाजन ने कहा, ‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण भी नहीं जानते कि जो लोग उनके आस पास हैं वह जल्दी ही पाला बदल सकते हैं। राजनीतिक परिस्थिति राज्य में पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है।’ महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव एवं उत्तर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय महाजन को ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विश्वस्त, महाजन ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा एक साथ मिल कर भी राज्य विधानसभा की 50 से अधिक सीटें नहीं जीत सकते हैं। उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए उन्हें फोन कर रहे हैं।


महाजन ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को 17 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा में शामिल कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने नौ जून को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है जिसमें फडणवीस और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शिरकत करेंगे। महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 सीट जीती थी जबकि सहयोगी शिव सेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed