{"_id":"5c777ac9bdec220a742dbe45","slug":"congress-alleged-narendra-modi-india-wants-abhinandan-but-pm-want-his-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश जांबाज अभिनंदन की वापसी के लिए व्याकुल और प्रधान सेवक सत्ता वापसी के लिए: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश जांबाज अभिनंदन की वापसी के लिए व्याकुल और प्रधान सेवक सत्ता वापसी के लिए: कांग्रेस
Thu, 28 Feb 2019 12:07 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला-नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को उन पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब देश वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के लिए व्याकुल है तो उस वक्त प्रधानमंत्री सत्ता में बने रहने के लिए व्याकुल हैं।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि देश जाबांज विंग कमांडर अभिनंदन की अविलंब सुरक्षित वापसी को व्याकुल है और प्रधान सेवक सत्ता वापसी के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुरुवार को होने वाली महत्वपूर्ण सीडब्ल्यूसी की बैठक और रैली को रद्द कर दिया। देश और सब दल सशस्त्र सेनाओं के साथ हैं, पर मोदीजी वीडियो कांफ्रेंसिंग का रिकॉर्ड बनाने को बेचैन हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया। पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने के दौरान उसके एक विमान को मार गिराया गया, लेकिन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन