फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Ahmed patel writes letter to pm modi over bullet train land acquisition

बुलेट ट्रेन: अहमद पटेल ने भूमि अधिग्रहण के तरीकों पर उठाए सवाल, PM मोदी को लिखा पत्र

Thu, 03 May 2018 02:08 AM IST
एजेंसी,अहमदाबाद
एजेंसी,अहमदाबाद Updated Thu, 03 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Congress Ahmed patel writes letter to pm modi over bullet train land acquisition

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद पटेल ने कहा, किसानों के संवैधानिक अधिकारों को ‘ढहाया’ जा रहा है। भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के तहत जमीन ली जानी चाहिए। न कि इसके आधुनिक स्वरूप के तहत, जिसे गुजरात सरकार ने पास किया है। 
विज्ञापन


पटेल ने पीएम को मंगलवार को भेजे पत्र में कहा, लंबे समय से भूमि पर किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के अधिकारों को बड़े और ताकतवर लोगों के हितों के लिए कुचला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है,  नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन (एनएचएसआरसी) और जिलों के अधिकारी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए दक्षिण गुजरात के कई जिलों में किसानों से खेती की जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में हैं। किसानों के प्रतिनिधियों ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 में उचित मुआवजे और पारदर्शिता के अधिकार के तहत नियमों एवं प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।


पटेल ने कहा, जिनकी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उनसे सार्वजनिक परामर्श की प्रक्रिया को अधिनियम में दी गई व्यवस्था के विपरीत चलाया जा रहा है। 

लोकसभा द्वारा पारित भूमि अधिनियम, 2013 के उलट अधिग्रहण गुजरात विधानसभा द्वारा पास किए गए इसके हल्के संस्करण के तहत हो रहा है। उन्होंने पीएम से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि जमीन का अधिग्रहण 2013 के अधिनियम के अनुसार हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed