फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Adhir Ranjan Chowdhary isn’t leaving party, said- I will come to Delhi tomorrow for a meeting,

Congress: पार्टी नहीं छोड़ रहे अधीर रंजन चौधरी, बोले- कल मीटिंग के लिए दिल्ली आऊंगा, जिसे मिलना हो, आ सकता है

Fri, 07 Jun 2024 04:01 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की हार के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने पार्टी मीटिंग में शामिल होने की बात कर इन सब अफवाहों को खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Congress: Adhir Ranjan Chowdhary isn’t leaving party, said- I will come to Delhi tomorrow for a meeting,
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की हार के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने पार्टी मीटिंग में शामिल होने की बात कर इन सब अफवाहों को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। इनका परिणाम मंगलवार 4 जून को घोषित किया गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव काफी रोचक रहा। चुनाव के लिए भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस और अन्य दलों ने जान लगा दी। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की बरहामपुर सीट से कांग्रेस ने अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने निर्मल कुमार साहा को मैदान में उतारा। वहीं टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान को प्रत्याशी घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जारी हुए नतीजों में युसुफ पठान बहरामपुर की सीट से विजयी रहे। उन्हें 524516 वोट मिले, वहीं अधीर रंजन चौधरी को 439494 वोट मिले। इसके बाद से ही अधीर रंजन चौधरी के पार्टी छोड़ने की चर्चा चल रही थी। इसी बीच उन्होंने बयान दिया था कि आने वाला समय मेरे लिए कठिन है।  

बृहस्पतिवार को अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी छोड़ने की सारी अफवाहों को एक बार में ही खत्म कर दिया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे बुलाया है। मैं कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में जा रहा हूं।


दिल्ली में बैठे लोग मेरे बारे में अफवाह उड़ा रहे हैं, कि मैंने पार्टी छोड़ दी है। लेकिन यह बातें सिर्फ झूठ हैं, मैं कल बैठक में दिल्ली जाऊंगा, आपको मुझसे मिलना हो तो आप आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed