फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accuses Mumbai BJP chief of passing off video from Manipur as one from Karnataka

Maharashtra: कांग्रेस ने आशीष शेलार पर लगाया गलत वीडियो शेयर करने का आरोप; फडणवीस पर भी कसा तंज

Tue, 23 May 2023 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 23 May 2023 10:25 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने आरोप लगाते हुए कहा कि शेलार ने भाजपा के एक कार्यक्रम में दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद वहां से यह वीडियो सामने आया था।  

विज्ञापन
Congress accuses Mumbai BJP chief of passing off video from Manipur as one from Karnataka
आशीष शेलार - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस ने मुंबई भाजपा प्रमुख पर भ्रामक जानकारी फैलाने और सामाजिक सामंजस्य बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने शेलार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने मणिपुर में गौवंशों के एक वीडियो को कर्नाटक का बताकर प्रसारित किया है। आगे उन्होंने मुंबई भाजपा प्रमुख द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से भ्रामक वीडियो शेयर करने के संबंध में जरूरी कार्रवाई की भी मांग की। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने आरोप लगाते हुए कहा कि  शेलार ने भाजपा के एक कार्यक्रम में दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद वहां से यह वीडियो सामने आया था। शेलार ने इसे लेकर कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगाया था। शेलार ने उस कार्यक्रम में दावा किया था कि कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाने के लिए एक मवेशी को मार दिया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो वास्तव में मणिपुर का था और शेलार ने इसकी प्रामाणिकता की जांच करने के बजाय दुर्भावनापूर्ण इरादे से शेयर करते हुए गलत दावा किया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार पर भी लगाए आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, लेकिन वह अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस तरह के कड़े कदम नहीं उठाएंगे। लोंधे ने यह भी कहा कि यह अगले साल नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की भाजपा की योजना प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed