{"_id":"5ff05bde99f2fc52d96ec4cf","slug":"cong-revamps-tamil-nadu-unit-sets-up-key-poll-panels","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित कीं समितियां, चिदंबरम, अय्यर को भी जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित कीं समितियां, चिदंबरम, अय्यर को भी जिम्मेदारी
Sat, 02 Jan 2021 08:31 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Congress symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कुछ महीने बाद होने जा रहे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को अपनी राज्य इकाई के लिए 32 उपाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की और कई समितियों एवं चुनाव प्रबंधन दल का गठन किया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और मणिशंकर अय्यर तथा कई अन्य परिष्ठ नेताओं को विभिन्न समितियों में स्थान दिया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों और समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 32 उपाध्यक्ष, 57 महासचिव और 104 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने कार्यकारी समिति के सदस्य और 32 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति, प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया समन्वय समिति और चुनाव प्रबंधन दल का गठन किया है।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कार्यकारी समिति के साथ ही प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव समन्वय समिति तथा अय्यर को प्रदेश चुनाव समिति एवं घोषणापत्र समिति में जगह दी गई है। सांसद मणिकम टैगोर, कार्ति चिदंबरम और ज्योति मणि को भी विभिन्न समितियों में शामिल किया गया है।
तमिलनाडु में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस के द्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने की संभावना है। इस बीच, कांग्रेस ने कृष्ण बरुआ को एनएसयूआई की असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।