फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong raises questions over 'withdrawal' of BoB auction notice for Sunny Deol's Juhu villa

Sunny Deol: सनी देओल के बंगले की नीलामी पर रोक, कांग्रेस ने पूछा नोटिस वापस लेने के लिए किसने उकसाया

Mon, 21 Aug 2023 10:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:47 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और देश को पता चल रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी कारणों से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है।

विज्ञापन
Cong raises questions over 'withdrawal' of BoB auction notice for Sunny Deol's Juhu villa
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की ई-नीलामी को रोक दिया गया है। अब इस पर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने नीलामी नोटिस वापस लेने पर पूछा कि इसे वापस लेने के लिए 'तकनीकी कारणों' को किसने उकसाया है।

विज्ञापन

बंगले की नीलामी पर रोक

गौरतलब है, सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित आलीशान बंगले को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 56 करोड़ रुपये का लोन वसूलने के लिए नीलाम किया जाना था। हालांकि, सोमवार सुबह यानी आज बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया कि अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के जहू बंगले के बेचने के नोटिस को तकनीकी कारणों से वापस ले लिया है। जिसका मतलब अब बंगले की नीलामी नहीं होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस का वार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है क्योंकि उन्होंने 56 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और देश को पता चल रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी कारणों से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य है कि इन 'तकनीकी कारणों' को किसने ट्रिगर किया?

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म और बंगले के लिए चर्चा में

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 25 अगस्त को होने वाली ई-नीलामी के माध्यम से 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता के स्वामित्व वाली संपत्ति को ब्लॉक कर दिया था। गुरदासपुर के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर- 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद से 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।


 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने रविवार को घोषणा की थी कि वह अभिनेता को दिए गए कर्ज की वसूली के लिए जुहू में स्थित देओल के विला की नीलामी करेगा। बैंक के अनुसार, ब्याज सहित कर्ज राशि 56 करोड़ रुपये है। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों में सोमवार को कहा गया कि बंगले के लिए नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है। बता दें, अभिनेता को आधिकारिक तौर पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से जाना जाता है और वह 2019 से पंजाब सीट से सत्तारूढ़ भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed