फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong, NCP forge pre-poll alliance in Gujarat; Sharad Pawar-led party to contest three seats

Gujarat Elections: गुजरात में कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, राकांपा के साथ गठबंधन का भी एलान

Fri, 11 Nov 2022 08:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Nov 2022 08:12 PM IST
सार

गठबंधन के बारे में घोषणा करते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि राकांपा कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Cong, NCP forge pre-poll alliance in Gujarat; Sharad Pawar-led party to contest three seats
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन किया है, जिसके तहत शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य की कुल 182 सीटों में से तीन पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पक्षों ने शुक्रवार को ये घोषणा की। 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग गुजरात चुनाव लड़ा था। एनसीपी के कंधल जडेजा पार्टी से जीतने वाले एकमात्र विधायक थे। वह पोरबंदर जिले की कुटियाना विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन


इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी राकांपा
गठबंधन के बारे में घोषणा करते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि राकांपा कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। राकांपा तीन सीटों - उमरेठ (आनंद जिला), नरोदा (अहमदाबाद) और देवगढ़ (दाहोद जिला) पर चुनाव लड़ेगी। इन तीनों सीटों पर फिलहाल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। ठाकोर ने विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन पार्टियों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है जो राष्ट्रीय स्तर पर यूपीए -1 और 2 में हमारे साथ थीं। राज्य में सबसे पुरानी पार्टी 125 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले और संविधान को बचाने के साथ-साथ देश की एकता के लिए काम करने वाले लोग फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक साथ आ रहे हैं और यह गठबंधन उसी का एक हिस्सा है। राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पटेल बोस्की ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राकांपा गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने में कांग्रेस का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में चुनाव दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे
उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम इन तीनों सीटों पर ईमानदारी से चुनाव लड़ें। मैं कांग्रेस द्वारा हम पर दिखाए गए विश्वास के लिए आभारी हूं। हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे राकांपा की छवि को नुकसान पहुंचे। ठाकोर ने कहा कि संभावना है कि राकांपा कार्यकर्ता और सीटों की मांग करेंगे, लेकिन गठबंधन के अनुसार पार्टी केवल तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा शासित गुजरात में चुनाव दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।


कांग्रेस: सात उम्मीदवारों की सूची जारी की
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। इंद्रनील राजगुरु को राजकोट पूर्व से चुनाव का टिकट दिया है। राजगुरु ने पहले आप में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed