फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong MP Karti writes to parliamentary IT panel chief, seeks meeting on Apple warning issue

Apple Warning: कार्ति चिदंबरम का संसद के IT पैनल के प्रमुख को पत्र, बैठक में सभी पक्षों को बुलाने का आग्रह

Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
सार

Apple Warning: एप्पल की ओर से चेतावनी संदेश के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मामलों की संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष से बैठक बुलाने का आग्रह किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Cong MP Karti writes to parliamentary IT panel chief, seeks meeting on Apple warning issue
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

विपक्षी दलों के कई नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें एप्पल की ओर से अलर्ट मिला है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि राज्य प्रायोजित हमलावर उनके आईफोन से दूर से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मामलों की संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष से बैठक बुलाने का आग्रह किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, आईटी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रतापराव जाधव को लिखे पत्र में समिति के सदस्य कार्ति चिदंबरम ने उनसे उन सभी लोगों को बैठक में बुलाने का आग्रह किया है, जिन्हें एप्पल से चेतावनी संदेश मिला है। इसके अलावा एप्पल के प्रतिनिधियों को भी बैठक में बुलाने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन
कई विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को दावा कि उन्हें एप्पल से एक अलर्ट मिला है, जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई कि राज्य प्रायोजित हमलावर उनके आईफोन को दूर से हैक करने की कोशिश कर रहे हैं और कथित तौर पर सरकार की ओर से हैकिंग की जा रही है। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन आरोपों को खारिज किया है और पूरी जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

इन नेताओं को मिला एप्पल का वॉर्निंग नोटिफिकेशन
जिन लोगों को कथित तौर पर यह चेतावनी संदेश मिला है, उनमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के नेता शशि थरूर, पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया श्रीनेत, टीएस सिंह देव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हैं।शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कुछ सहयोगियों को भी कथित तौर पर यह नोटिफिकेशन मिला है। 

विपक्षी नेताओं के आरोप पर एप्पल ने दी यह प्रतिक्रिया
येचुरी और चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जबकि मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चिंता जताई है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल इंक ने विपक्षी नेताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संभव है कि खतरे की कुछ झूठी चेतावनियां हों और कुछ हमलों का पता न चले। कंपनी ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि विपक्षी नेताओं को किस वजह से यह चेतावनियां मिलीं। 
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed