{"_id":"6229d578c460b11b372b6ebf","slug":"cong-mlas-walk-out-of-guj-assembly-over-issue-of-crime-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर : महिलाओं पर हमले को लेकर चर्चा से इनकार, कांग्रेस विधायकों का गुजरात विधानसभा से बर्हिगमन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर : महिलाओं पर हमले को लेकर चर्चा से इनकार, कांग्रेस विधायकों का गुजरात विधानसभा से बर्हिगमन
Thu, 10 Mar 2022 04:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, गांधीनगर,
पीटीआई, गांधीनगर,
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:09 PM IST
सार
गुरुवार सुबह जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विधायक पुंजा वंश ने अध्यक्ष से आठ मार्च को हुई दो घटनाओं पर चर्चा करने का आग्रह किया। ये घटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुई थीं।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा
- फोटो : social media
विस्तार
महिलाओं पर हमले की दो घटनाओं को लेकर गुजरात विधानसभा में शून्यकाल में चर्चा की इजाजत नहीं देने पर कांग्रेस के 10 विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। स्पीकर निमाबेन आचार्य ने कांग्रेस की मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विधायक पुंजा वंश ने अध्यक्ष से आठ मार्च को हुई दो घटनाओं पर चर्चा करने का आग्रह किया। ये घटना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुई थीं। वंश के अनुसार 8 मार्च को गांधीनगर के एक मैदान में एकत्रित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। ये कार्यकर्ता महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार का विरोध कर रही थीं।
विज्ञापन
विधायक ने आठ मार्च को अहमदाबाद के करंज इलाके में एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पर कोर्ट परिसर में भीड़ द्वारा किए गए हमले का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने दावा किया कि एक महिला एसआई पर हमले के बावजूद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
जब अध्यक्ष ने चर्चा की उनकी मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सदन में शून्यकाल घोषित करने की परंपरा नहीं है, तो वंश ने जिनीबेन ठाकोर, शिवा भूरिया और अमरीश डेर सहित आठ-नौ अन्य विधायकों के साथ सदन से बहिर्गमन कर दिया।