फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong leader Jairam Ramesh to move Supreme Court against BJP MP Pragya Thakur over hate speech

जयराम रमेश बोले: भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर का बयान नफरती भाषण का स्पष्ट उदाहरण, उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा

Tue, 27 Dec 2022 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

रमेश ने कहा, कर्नाटक में प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रूप से हेट स्पीच का मामला है। मैं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।

विज्ञापन
Cong leader Jairam Ramesh to move Supreme Court against BJP MP Pragya Thakur over hate speech
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक समारोह के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी हेट स्पीच का एक स्पष्ट उदाहरण है। रमेश ने कहा कि वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। 

विज्ञापन


रमेश ने कहा, कर्नाटक में प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रूप से हेट स्पीच का मामला है। मैं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। इससे पहले रमेश ने भाजपा सांसद की टिप्पणी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, हेट स्पीच का स्पष्ट मामला है। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए। 

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने क्या कहा था?
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि वे आत्मरक्षा के लिए अपने घरों में धारदार चाकू रखें।

भाजपा सांसद ने हिंदू जागरण वेदिके समारोह में कहा था, सन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। लव जिहाद में शामिल लोगों को उन्हीं तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed