फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong leader Gaurav Gogoi slams Assam CM for security failures after ULFA(I) bomb claims

Assam: उल्फा-आई के बम लगाने के दावों को लेकर एसआईटी गठित, डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक; सरकार पर बरसे गौरव गोगोई

Sun, 18 Aug 2024 06:37 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 18 Aug 2024 06:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का कहना है कि उल्फा-आई ने राज्य में 24 जगहों पर बम लगाने का दावा किया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 10 जगहों से बम जैसी वस्तुएं बरामद की गई हैं, ऐसे में सरकार आम लोगों को सुरक्षा दिलाने में विफल साबित हुई है।  

विज्ञापन
Cong leader Gaurav Gogoi slams Assam CM for security failures after ULFA(I) bomb claims
गौरव गोगोई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा है। गोगोई का कहना है कि उल्फा (आई) ने राज्य में 24 जगहों पर बम लगाने का दावा किया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 10 जगहों से बम जैसी वस्तुएं बरामद की गई हैं, ऐसे में सरकार आम लोगों को सुरक्षा दिलाने में विफल साबित हुई है।  

विज्ञापन


गौरव गोगोई ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस और खुफिया विभाग से भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा, ‘जब प्रतिबंधित संगठन द्वारा राज्य में अलग अलग जगहों पर संदिग्ध वस्तुओं को प्लांट किया जा रहा था, क्या उस समय पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी सो रहे थे? उन्होंने आगे कहा, ‘अगर उल्फा-आई से जुड़े राज्य में अलग अलग जगहों पर संदिग्ध वस्तुओं को प्लांट करते हैं, तो क्या यह हमारे गृह विभाग की विफलता नहीं है? उन्होंने आगे कहा, इस आधुनिक समय में हमें लगातार सर्विलांस पर रखा जा रहा है। हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं। मरे ख्याल से पेगासस की मदद से मेरा फोन भी टैप किया गया।  
विज्ञापन


जोरहाट में कांग्रेस पार्टी के एक समारोह के दौरान  गौरव गोगोई ने आगे कहा, ‘उल्फा-आई ने इस तरह से हमें कड़ा संदेश दिया है। मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि राज्य के मुख्यमंत्री और उनका गृह विभाग क्या कर रहा है? उल्फा-आई ने इतने सटीक तरीके से अपनी योजना को अंजाम दिया कि किसी को भी जानकारी नहीं मिली। यह साबित करता है कि हमारा गृह विभाग पूरी तरह से विफल साबित रहा है। आपको बता दें कि गुवाहाटी में शुक्रवार को दो आईईडी जैसे उपकरण बरामद किए गए थे। 24 घंटों के भीतर असम में बम जैसे कुल 10 पदार्थ जब्त किए गए। प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने दावा किया है कि उसने राज्य में सिलसिलेवार विस्फोट करने के लिए 24 विस्फोटक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम पुलिस ने गठित की एसआईटी
स्वतंत्रता दिवस पर सिलसिलेवार धमाके करने के लिए 24 स्थानों पर विस्फोटक लगाने के प्रतिबंधित उल्फा (आई) के दावों के बाद असम पुलिस ने 10 जिलों में कई एसआईटी गठित की हैं। इन जिलों में विस्फोटक बरामद किए गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि विशेष डीजीपी हरमीत सिंह राज्य का दौरा कर रहे हैं और प्रत्येक जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ओर से किया जाएगा। गुवाहाटी में सहायक पुलिस आयुक्त ऑपरेशन की निगरानी करेंगे। प्रतिबंधित उल्फा (आई) की ओर से बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर असम में 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने गुवाहाटी में चार स्थानों समेत कम से कम 10 स्थानों से विस्फोटक बरामद किए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed