{"_id":"64c7b7862e4476e306051b81","slug":"cong-leader-and-former-kerala-speaker-vakkom-purushothaman-dead-latest-news-update-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vakkom Purushothaman: केरल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वक्कोम पुरूषोतमन नहीं रहे; निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vakkom Purushothaman: केरल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वक्कोम पुरूषोतमन नहीं रहे; निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Mon, 31 Jul 2023 07:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Jul 2023 07:00 PM IST
सार
सीएम विजयन ने कहा कि पुरूषोतमन ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष , सांसद तथा विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में अपनी एक छाप छोड़ी। वे विवाद की स्थिति में भी अपने रुख एवं फैसलों पर सदैव कायम रहते थे।
विज्ञापन
Vakkom Purushothaman
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और केरल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वक्कोम पुरूषोतमन का सोमवार को निधन हो गया। वे 96 साल के थे। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पार्टी के एक नेता ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर आज सुबह पुरूषोतमन को केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया था। वे मिजोरम के राज्यपाल रहने के अलावा अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल भी रहे थे।
विज्ञापन
पुरूषोतमन 1971-1977, 1980 से 1981 तक 2004 से 2006 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वह 1982-1984 और 2001-2004 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे। केरल विधानसभा की वेबसाइट के अनुसार, पुरूषोतमन ने 1946 में छात्र कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
राजनीतिक जगत में शोक की लहर
केरल विधानसभा के अध्यक्ष एएन शम्सीर , मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक जताया। शम्सीर ने कहा कि दिवंगत कांग्रेस नेता उनके बाद बने विधानसभा अध्यक्षों के लिए मार्गदर्शक थे।
विज्ञापन
विजयन ने कही यह बात
सीएम विजयन ने कहा कि पुरूषोतमन ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष , सांसद तथा विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में अपनी एक छाप छोड़ी। वे विवाद की स्थिति में भी अपने रुख एवं फैसलों पर सदैव कायम रहते थे।