फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong has sought more seats than 2021: Girish Chodankar after Venugopal–Stalin meet on alliance talks

Congress: 'कांग्रेस ने 2021 की तुलना में अधिक सीटें मांगीं', वेणुगोपाल-स्टालिन की बैठक के बाद बोले चोडणकर

Mon, 23 Feb 2026 07:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Feb 2026 07:17 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटों की मांग की है। यह बात गिरीश चोडणकर ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मुलाकात के बाद कही। उन्होंने बताया कि अभी सीट बंटवारे पर शुरुआती बातचीत हुई है और फिलहाल यही प्राथमिकता है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Cong has sought more seats than 2021: Girish Chodankar after Venugopal–Stalin meet on alliance talks
गिरीश चोडणकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने औपचारिक रूप से 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान आवंटित सीटों की संख्या से अधिक सीटों की मांग की है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने सोमवार को यह बात कही। चोडणकर का यह बयान तब सामने आया है, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की है। 
विज्ञापन


वेणुगोपाल-स्टालिन की मुलाकात किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
चोडणकर ने कहा कि यह शुरुआती बातचीत थी, लेकिन अहम थी। उन्होंने बताया कि वेणुगोपाल और स्टालिन के बीच बातचीत में सीट बंटवारा, राज्यसभा की एक सीट का आवंटन, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए क्षेत्र बंटवारा और स्थानीय निकाय चुनावों में तालमेल बनाने जैसे मुद्दे शामिल थे। 
विज्ञापन


2021 के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा था?
उन्होंने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में मिलने वाली सीटों से अधिक सीटों की मांग की है। उन्होंने कहा, पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन के हिस्से के रूप में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें 18 सीट पर उसने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टिकट और माल ढुलाई से आगे बढ़ी कमाई, जानिए फिल्मों,वेब सीरीज की शूटिंग से कितने करोड़ कमा रहा रेलवे

सत्ता साझेदारी पर क्या स्थिति स्पष्ट हुई?
दोपहर से पहले चोडणकर ने तमिलनाडु कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) अध्यक्ष के सेल्वपेरुंथगई के साथ द्रमुक के उप महासचिव और लोकसभा सांसद कनिमोझी करुणानिधि से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि गठबंधन के साझेदारों के बीच व्यवस्थित बातचीत अलग-अलग नामित समितियों के माध्यम से होगी।

जब सत्ता साझेदारी पर चर्चा की संभावना को लेकर सवाल किया गया, तो चोडणकर ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्रीय सीटों का बंटवारा प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, पहले हमें सीट बंटवारे पर चर्चा समाप्त करनी होगी। अन्य पहलू बाद में आएंगे। इससे यह स्पष्ट हुआ कि व्यापक बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है। वेणुगोपाल और स्टालिन की यह मुलाकात तब हुई है, जब राज्य में सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। सभी राजनीतिक दल अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed