{"_id":"670a5f9d563dba0a830a4fc5","slug":"cong-analysing-haryana-assembly-poll-loss-booth-wise-report-sought-kharge-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का विश्लेषण कर रही कांग्रेस, खरगे बोले- 'बूथ-वार मांगी गई रिपोर्ट'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का विश्लेषण कर रही कांग्रेस, खरगे बोले- 'बूथ-वार मांगी गई रिपोर्ट'
Sat, 12 Oct 2024 05:08 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:08 PM IST
सार
ये पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा के नतीजों का महाराष्ट्र के आगामी चुनावों पर असर पड़ेगा, कांग्रेस प्रमुख ने कहा, एक चुनाव के नतीजे का दूसरे राज्य के चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सवाल यह है कि हमारे पक्ष में लोगों के होने के बावजूद नतीजे ऐसे क्यों रहे?
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का विश्लेषण कर रही है और हार के कारणों का पता लगाने के लिए बूथवार रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में हार के कारणों का पता लगाने पर विशेष ध्यान दे रही है, लेकिन उन्होंने इस संभावना से इनकार किया कि इस परिणाम का आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कोई असर पड़ेगा।
'विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी'
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम विश्लेषण कर रहे हैं, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ मैंने कुछ दिन पहले विश्लेषण करने के लिए बैठक की है और हमें बूथवार रिपोर्ट मिल रही है। हमारे कार्यकर्ताओं की कितनी गलती है, हमारे नेताओं की क्या भूमिका है और क्या हुआ, इन सब पर हमें बूथवार रिपोर्ट मिल रही है, इसके आधार पर हम विश्लेषण करेंगे और आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।
किसी को उम्मीद नहीं थी कि हमारी हार होगी- खरगे
कलबुर्गी में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस पर विशेष ध्यान दे रही है, क्योंकि पूरे देश की राय थी कि हरियाणा में कांग्रेस जीतेगी और यहां तक कि पत्रकारों या समाचार चैनलों समेत किसी ने भी नहीं कहा कि पार्टी हारने जा रही है और भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा, क्या हुआ, हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं, उसके बाद हम तय करेंगे कि क्या करना है। हमें आने वाले दिनों में कई चुनावों का सामना करना पड़ेगा, हम निश्चित रूप से इसे (आगामी चुनावों को) ध्यान में रखते हुए इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के चुनाव पर नहीं पड़ेगा इसका असर- खरगे
वहीं ये पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा के नतीजों का महाराष्ट्र के आगामी चुनावों पर असर पड़ेगा, कांग्रेस प्रमुख ने कहा, एक चुनाव के नतीजे का दूसरे राज्य के चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सवाल यह है कि हमारे पक्ष में लोगों के होने के बावजूद नतीजे ऐसे क्यों रहे? उन्होंने कहा, अगर राय 50-50 होती तो हम समझ सकते थे, जिसमें 50 फीसदी लोग कहते कि नतीजे हमारे पक्ष में होंगे और दूसरे 50 फीसदी लोग कहते कि नहीं नतीजा हमारे पक्ष में नही होगा।
लेकिन मीडिया, चैनल, प्रिंट मीडिया, नेता और जनता समेत पूरे देश की राय हमारे पक्ष में होने के बावजूद इस नतीजे के पीछे क्या कारण था? हमें इसका पता लगाना होगा। इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई संदेह है, इस पर खरगे ने कहा कि वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और बूथवार रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद जवाब देंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन