फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Confusion: doubts over the end of the second wave amid the new look

असमंजस : नए रूप के बीच दूसरी लहर के खत्म होने पर संशय बरकरार

Wed, 23 Jun 2021 07:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 07:26 AM IST
सार

  • बीते 91 दिन में पहली बार संक्रमण के मामलों की संख्या 42,640 हुई।
  • देश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार 15 दिन से 5 फीसदी से कम हुई।

विज्ञापन
Confusion: doubts over the end of the second wave amid the new look
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार 15 दिन से 5 फीसदी से कम है। डब्ल्यूएचओ की सलाह के अनुसार, पांच फीसदी से कम है तो हर तरह की ढील संभव है। हालांकि विशेषज्ञ से घबरा रहे हैं क्योंकि संशय बरकरार है। 

विज्ञापन


देश में लगातार 15 दिन से संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम पर है कायम 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो बीते 91 दिन में पहली बार संक्रमण के मामलों की संख्या 42,640 हो गई है। इसी तरह संक्रमण दर गिरकर 3.21% हो गई है। ऐसे में घातक हो चुकी दूसरी लहर थम चुकी है और अब पाबंदियों में राहत दी जा सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का यह स्पष्ट क्या कहना है कि देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने के बाद यह कहना जल्दबाजी होगी कि दूसरी लहर खत्म हो गई है।
विज्ञापन


पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट चंद्रकांत लहरिया का कहना है कि मरीजों की संख्या घट रही है लेकिन जो आंकड़े हैं वह भी बहुत हैं। देश में संक्रमण की दर 5 फीसदी से नीचे है लेकिन कई ऐसे जिले हैं जहां यह दर 5 फ़ीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो गई है। इसके लिए हमें तब तक इंतजार करना होगा, जब तक राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम होती है और लगातार 2 सप्ताह तक बनी रहती है।


केरल समेत कई राज्य में संक्रमण दर अधिक
वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर गौतम मेनन का कहना है कि केरल समेत कई ऐसे राज्य हैं। जहां संक्रमण की दर 5 फ़ीसदी से अधिक है। ऐसे में अभी साफ नहीं है कि यह सब अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर जांच की व्यवस्था है या अभी सही में स्थिति को सुधारने में समय लगेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में रविवार को संक्रमण की दर 10.84 फीसदी था। ऐसे में अभी महामारी की दूसरी लहर को हल्के में नहीं लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed