फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   confused smajwadi party confused their opponents too

उलझी सपा ने विरोधियों को भी उलझाया

Sat, 31 Dec 2016 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
confused smajwadi party confused their opponents too
मुलायम परिवार में जारी सत्ता संघर्ष से खुद सपा ही नहीं उलझी है, बल्कि इस पार्टी ने अपने विरोधियों को भी बुरी तरह उलझा दिया है। सपा विरोधी सभी दल सांसें थामे मुलायम परिवार में नए सिरे से शुरू हुए महाभारत के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
सपा सुप्रीमो द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव प्रो रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद अब भाजपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद को अखिलेश के भावी कदम का इंतजार है। कांग्रेस और रालोद को जहां अब अखिलेश की अगुवाई वाले धड़े से गठबंधन की उम्मीद है, वहीं भाजपा ने स्वीकार किया है कि अगर इस गठबंधन ने मूर्त रूप ले लिया तो उसे अपनी चुनावी रणनीति में व्यापक बदलाव लाना होगा। 
विज्ञापन


भाजपा ने फिलहाल नए सिरे से छिड़े महाभारत के परिणाम आने के बाद ही टिकट वितरण का सिलसिला शुरू करने का मन बनाया है। कांग्रेस को इस परिस्थिति में तीन दलों के गठबंधन के मूर्त रूप लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश लगातार सपा सुप्रीमो पर कांग्रेस के साथ गठबंधन का दबाव बनाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसें थामे अखिलेश के भावी कदम का कर रहे हैं इंतजार

confused smajwadi party confused their opponents too
भाजपा के एक वरिष्ठ महासचिव के अनुसार सपा में नए सिरे से शुरू हुई महाभारत से सभी दलों का चौकन्ना होना स्वाभाविक है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सपा राज्य की सत्ताधारी पार्टी ही नहीं, बल्कि भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भी है। ऐसे में जाहिर तौर पर भाजपा तब तक अपनी चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप नहीं दे सकती, जब तक की सपा की खींचतान का अंतिम परिणाम सामने न आ जाए। 

मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री और रामगोपाल को पार्टी से निकाल दिया है। ऐसे में देखना होगा कि अखिलेश और मुलायम का भावी रुख क्या रहता है। पार्टी खुद जिन सवालों का जवाब पाना चाहती है उनमें मुख्य सवाल यह है कि क्या अखिलेश नई पार्टी बनाकर या सपा पर अपना दावा जता कर रालोद और कांग्रेस से गठबंधन करेंगे। 

दूसरा सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री पद की कमान अब खुद मुलायम संभालेंगे। दोनों ही परिस्थितियों में पार्टी को न सिर्फ अपनी चुनावी रणनीति बदलनी होगी, बल्कि चुनावी मुद्दों की भी नए सिरे से समीक्षा करनी होगी।

दूसरी ओर, कांग्रेस भी लगातार सपा के महाभारत पर निगाह रख रही है। पार्टी को उम्मीद है कि सपा में बिखराव तय होने के बाद उसकी अखिलेश धड़े से गठबंधन की तमन्ना पूरी हो जाएगी। गठबंधन की बात को अंतिम समय में सपा सुप्रीमो ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कांग्रेस की तरह शुरू से ही सपा सहित अन्य कई दलों से गठबंधन की नाकाम कोशिश कर चुके रालोद को भी इस महाभारत के अंत का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed